कुदरगढ़ महोत्सव में पहली बार पंथी नृत्य आयोजन

सूरजपुर (सरगुजा संभाग), 23–25 मार्च। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन और मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ़ ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया।

महोत्सव में सरगुजा संभाग के प्रशासनिक आयोजनों में पहली बार पंथी नृत्य कार्यक्रम शामिल किया गया। इस कार्यक्रम के लिए भटगांव, जिला मुंगेली की पंथी पार्टी को आमंत्रित किया गया।

लक्ष्मी कांत जड़ेजा के नेतृत्व में पंथी पार्टी ने प्रस्तुति दी। भटगांव पंथी पार्टी सरगुजा संभाग में पंथी नृत्य प्रस्तुत करने वाली पहली टीम बनी।

कार्यक्रम के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। पंथी नृत्य को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और दर्शकों ने सराहा। कई दर्शकों ने पहली बार पंथी नृत्य देखने की बात कही।

महोत्सव में लक्ष्मी कांत जड़ेजा और पंथी पार्टी के कलाकारों को राम सेवक पैकरा, बृजेन्द्र सिंह पाटले, डॉ मोहन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भविष्य में भी पंथी नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *