एमआईएस प्रशासक भर्ती के लिए आवेदन 30 मार्च तक

मुंगेली, 13 मार्च 2026। आदिवासी विभाग अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 और नियमों के प्रभावी व सुचारू क्रियान्वयन के लिए चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस प्रशासक (वन अधिकार अधिनियम) के 01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समन्वयक के 01 पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच और परीक्षण तथा दावा-आपत्ति निराकरण के बाद सूची जारी कर दी गई है। इस पद के लिए साक्षात्कार 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *