नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ मंजूर

मुंगेली, 13 मार्च 2026। राज्य शासन ने नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये की निविदा को मंजूरी दे दी है। निविदा स्वीकृत होने के बाद 36.40 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के मुंगेली संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए विभागीय मापदंडों के अनुरूप सड़क निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।

राज्य शासन द्वारा निविदा की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि अनुबंध से पहले ठेकेदार से एडीशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (एपीएस) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त की जाए, जो संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील होगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *