महतारी वंदन योजना से गौरी को शिक्षा में सहारा

मुंगेली, 13 मार्च 2026। शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से कई महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की स्कूल फीस सहित विभिन्न जरूरतों में प्राप्त राशि का उपयोग कर रही हैं।

विकासखंड लोरमी के ग्राम झाफल निवासी गौरी राजपूत परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी पढ़ाई और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री जैसे पुस्तकों की खरीद में करती हैं।

गौरी राजपूत के अनुसार इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि यह सहायता परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी रखना कठिन लग रहा था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली नियमित सहायता से आत्मविश्वास बढ़ा है और आगे बढ़ने का हौसला मिला है।

गौरी राजपूत ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *