बलरामपुर, 09 मार्च 2026। थाना कुसमी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन का अवैध परिवहन करते पाए गए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 08 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुसमी निवासी मनेश कुमार प्रजापति अपने दो साथियों के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से झारखंड के महुआडांड़ की ओर से नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर कुसमी–कोरंधा रोड पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेहियों को रोका।

जांच के दौरान मोहम्मद सैफ, मनेश कुमार प्रजापति और पंकज प्रजापति निवासी कुसमी को काले रंग की 150 सीसी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। तलाशी के दौरान मनेश कुमार प्रजापति की मोटरसाइकिल तथा मोहम्मद सैफ और पंकज प्रजापति के संयुक्त कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
पुलिस ने 13 नग Pheniramine Maleate Injection I.P Avil 10 ml तथा एक शीशी में लगभग 0.5 ml सहित कुल 130.5 ml और NRx Buprenorphine Injection I.P 0.3 mg/ml Rexogesic 2 ml Ampoules के 13 नग, कुल 26 ml इंजेक्शन जब्त किए।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर 09 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।