गर्मी में पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

मुंगेली, 07 मार्च 2026। गर्मी के मौसम में जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 18002330008 तथा 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मुंगेली के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी जयदीप खाण्डे को सौंपी गई है, जिनका संपर्क नंबर 6263167528 है।

प्रतीकात्मक

विकासखंड मुंगेली के कंट्रोल रूम में सहायक अभियंता आशीष मिश्रा (मो. 9479112541) तथा उप अभियंता प्रतीक पाटनी (मो. 9009060006) को जिम्मेदारी दी गई है। विकासखंड लोरमी में सहायक अभियंता आशीष मिश्रा (मो. 9479112541) और सहायक अभियंता कृष्णमूर्ति (मो. 9753164060) को कंट्रोल रूम का प्रभार सौंपा गया है।

विकासखंड पथरिया में सहायक अभियंता सुधाकर सोनखुसरे (मो. 9993859123) और अनिल साहू (मो. 9826139189) को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से पेयजल संबंधी समस्या होने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की है, ताकि समय रहते समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *