नया रायपुर, 19 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस आदेश के तहत राज्य सरकार ने 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इन तबादलों में कलेक्टर, सचिव, संचालक और आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
1. टोकेश्वर वर्मा (2005 बैच) को बिलासपुर मंडल का अध्यक्ष एवं राज्य मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2. जनक प्रसाद पाठक (2007) को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, वन विभाग का प्रभार सौंपा गया।
3. शिवराज तिवारी (2008) को आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
4. किरण कौशल (2009) को पर्यटन प्रबंध संचालनालय, मानकृक में पदस्थ किया गया।
5. अवनीश कुमार शरण (2009) को नगर एवं ग्राम निवेश विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।
इसके अलावा कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है:
संजय अग्रवाल को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इन्द्रजीत सिंह चन्द्रलाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया।
कुंदन कुमार (2014) को मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
महिला अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियाँ दी गई हैं:
सुष्री दीक्षा उपाध्याय मिश्रा को बालोद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
सुष्री इफ्फत आरा को दुर्ग संभाग में आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा शिक्षा, आदिवासी विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, रोजगार, मनरेगा, उच्च शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति विकास आदि विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
यह फेरबदल राज्य शासन के प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



