टुल्लू मोटर पंप चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

बलरामपुर।।चौकी रनहत थाना चलगली पुलिस ने टुल्लू मोटर पंप चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू मोटर पंप भी बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई है। आरोपी की पहचान उदय कुमार यादव पिता ललन यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चंदौरा, थाना चलगली, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।

मामले में प्रार्थी रामधनी साडिल निवासी ग्राम चंदौरा ने 01 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात चोर द्वारा एक नग टुल्लू मोटर पंप, जिसकी कीमत 14 हजार रुपये है, चोरी कर ली गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर 01 फरवरी 2026 को चौकी रनहत थाना चलगली में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया और उसके कब्जे से चोरी का टुल्लू मोटर पंप जब्त किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *