राजपुर में अवैध शराब परिवहन, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना राजपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल पर बैग में अंग्रेजी शराब भरकर अवैध रूप से शंकरगढ़ की ओर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजपुर के निर्देश पर थाना स्टाफ ने बूढ़ा बगीचा क्षेत्र में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवारों को रोका। जांच के दौरान मोटरसाइकिल चालक शिवप्रसाद पिता अमन साय उरांव, उम्र 28 वर्ष, एवं ओमप्रकाश दिवान पिता सुखदेव दिवान, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम कमारी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर से पूछताछ की गई।

आरोपियों से अंग्रेजी शराब के कब्जे एवं परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज मांगे गए, जो उनके पास नहीं पाए गए। इसके पश्चात मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 1334 तथा कुल 45 पऊआ अंग्रेजी शराब जप्त की गई।

जप्त शराब में जम्मू स्पेशल व्हिस्की 180 एमएल के 35 पऊआ, प्रति पऊआ कीमत 120 रुपये तथा पार्टी स्पेशल 180 एमएल के 10 पऊआ, प्रति पऊआ कीमत 160 रुपये शामिल हैं। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5,800 रुपये बताई गई है।

मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 34(2) दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को 28 जनवरी 2026 को न्यायालय JMFC राजपुर में पेश किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई का संचालन निरीक्षक भारद्वाज सिंह के निर्देशन में प्रधान आरक्षक 246 राजेंद्र ध्रुव, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक रूपेश गुप्ता, आरक्षक अजय शुक्ला एवं सैनिक शैलेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *