ऑपरेशन बाज के तहत लोरमी पुलिस की शराब तस्करी पर कार्रवाई

मुंगेली जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत लोरमी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी और बिक्री के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई 27 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।

अभियान के तहत थाना लोरमी क्षेत्र में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले ग्राम ढोलगी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस को 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर ग्राम रेहुंटा स्कूल के पास नाकाबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कमल सिंह ध्रुव और परमानंद ध्रुव, निवासी ग्राम ढोलगी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली बताया।

तलाशी के दौरान कमल सिंह ध्रुव के कब्जे से 61 पाव देशी प्लेन मदिरा, कुल 10.980 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 4,880 रुपये बरामद की गई। वहीं परमानंद ध्रुव द्वारा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये है, भी जब्त की गई।

आरोपियों से शराब रखने और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके पश्चात शराब और मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

मामले में थाना लोरमी में आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 28/26 धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव एवं थाना लोरमी के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *