संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

बलरामपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को प्रातः 07.30 बजे संपन्न हुआ।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान और वंदेमातरम का गायन किया तथा भारत माता की जय और गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए।

ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर में स्थित महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भारत के संविधान की व्याख्या की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आर. एस. लाल, प्रमोद गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *