गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न

मुंगेली जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम रिहर्सल का आयोजन किया गया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया।

रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट अभ्यास कराया गया।

अधिकारियों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों की तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर मयानंद चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी 2026 को प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात 09:02 बजे राष्ट्रगान, 09:05 बजे परेड निरीक्षण, 09:15 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09:35 बजे हर्ष फायर, 10:10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 10:40 बजे विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा।

समारोह के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *