यातायात जागरूकता रैली में 320 छात्र शामिल

बलरामपुर, 22 जनवरी 2026। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।

22 जनवरी को जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाइन से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को यातायात प्रभारी विमलेष देवांगन ने रवाना किया।

रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर चांदो चौक होते हुए श्रीराम चौक तक गई और पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान यातायात टीम द्वारा नगर में यातायात संबंधी पाम्पलेट वितरित किए गए।

रैली के माध्यम से आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में ट्रिपल सवारी न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने और वाहन से संबंधित दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई। नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न देने की भी समझाइश दी गई।

इस जागरूकता रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 320 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और यातायात जागरूकता से जुड़े नारे लगाए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात प्रभारी विमलेष कुमार देवांगन, उप निरीक्षक जबलून कुजूर, प्रधान आरक्षक अमित मिंज, यातायात टीम, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा माह, यातायात जागरूकता रैली, बलरामपुर, स्कूली छात्र, यातायात नियम, पुलिस प्रशासन

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *