धान हेराफेरी मामला, गणेश मिनरल्स राइस मिल सील

मुंगेली, 20 जनवरी 2026 — कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राज्य स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर सरगांव-पेंड्री स्थित गणेश मिनरल्स राइस मिल में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्वाइंटर्स के माध्यम से मिल में भंडारित धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया गया। जांच के समय सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कैमरे पुनः चालू किए गए। जांच दल के मिल परिसर में पहुंचते ही कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए, जिस पर मौके से सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया गया।

मिल प्रबंधन की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार मिल में 2 लाख 41 हजार 896 कट्टी धान का भंडारण दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन में गोदामों में केवल 1 लाख 97 हजार 458 कट्टी धान पाया गया। इस प्रकार 44 हजार 438 कट्टी धान, लगभग 17 हजार 775.2 क्विंटल कम पाया गया।

जांच के दौरान मिल प्रबंधन और कर्मचारियों से इस अंतर के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रारंभिक आकलन में कम पाए गए धान की अनुमानित कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर गणेश मिनरल्स राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण में आगे की विस्तृत जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार सरगांव लीलाधर क्षत्रिय, खाद्य निरीक्षक दीपाली सिंह, मंडी उप निरीक्षक शुभम पैकरा और पटवारी रमेश कौशिक संयुक्त दल में शामिल रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *