राशन दुकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 20 जनवरी 2026 — थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने ग्राम चमारी (टिंगीपुर) स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को प्रार्थी परमेश्वर साहू की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि 30 दिसंबर 2025 के बाद दुकान बंद थी और 17 जनवरी 2026 को गोदाम का ताला टूटा मिला।

जांच में सामने आया कि अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम में रखी 56 बोरी चावल और 5 बोरी शक्कर चोरी की गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने 15-16 जनवरी 2026 की दरमियानी रात दुकान का दरवाजा तोड़कर 22 क्विंटल चावल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर 22 क्विंटल चावल, जिसकी कीमत 52,800 रुपये है, तथा चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है, जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह क्षत्रीय, योगेन्द्र साहू उर्फ जानू, जगदीश प्रसाद साहू उर्फ जीवन और श्रवण यादव शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम चमारी (टिंगीपुर) के निवासी हैं। एक विधि से संघर्षरत बालक को अलग से बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली और पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *