तहसील सतनामी समाज दुर्ग की बैठक में संगठन विस्तार व युवा महोत्सव पर मंथन

दुर्ग।आज दिनांक 18 जनवरी, रविवार को तहसील सतनामी समाज दुर्ग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ तहसील संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सतनाम धर्म युवा महोत्सव के दुर्ग संभाग स्तरीय आयोजन समारोह का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर सभी उपस्थित सदस्यों ने खुलकर अपने-अपने विचार रखे और कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों को सम्मान देने वाले स्वरूप में आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।

विचार-विमर्श के दौरान प्रस्तावित सम्मान कार्यक्रमों में क्रमशः युवा विंग सम्मान, नारी शक्ति एवं मिनी माता महतारी सम्मान, वरिष्ठ बुजुर्ग एवं पुरखा सम्मान, समाज में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वालों का सम्मान, समाज के विभिन्न विभागों में कार्यरत उत्कृष्ट कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान, भंडारी एवं साटीदार सम्मान शामिल किए गए।

इसके साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों, पीएचडी, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन सम्मान देने का भी प्रस्ताव रखा गया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा सामाजिक से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई और सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने सुझाव रखे। अंत में सर्वसम्मति से यह शपथ ली गई कि उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन मार्च माह में किया जाएगा। इसी संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *