गरिमामय रूप से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

मुंगेली, 16 जनवरी 2026// जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रंग-रोगन, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, विद्युत व्यवस्था और ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने बताया कि 26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

समारोह में शहीदों के परिवारजनों को आमंत्रित कर शाल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एएसपी मयंक तिवारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा, सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *