अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई, 6814 क्विंटल जब्त

रायपुर, 14 जनवरी 2026। बलौदाबाजार जिले में अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार की जा रही है।

कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा अब तक 158 प्रकरणों में कुल 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जब्त धान का कुल मूल्य 1 करोड़ 56 लाख 13 हजार 975 रुपये बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मण्डी समिति बलौदाबाजार द्वारा 83 प्रतिष्ठानों से 2457.40 क्विंटल धान, जिसकी कीमत 54 लाख 9 हजार 920 रुपये है, जब्त किया गया। इसी प्रकार मण्डी समिति भाटापारा द्वारा 54 प्रतिष्ठानों से 3397.14 क्विंटल धान, मूल्य 80 लाख 41 हजार 35 रुपये तथा मण्डी समिति कसडोल द्वारा 21 प्रतिष्ठानों से 959.80 क्विंटल धान, मूल्य 21 लाख 63 हजार 20 रुपये जब्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन अवधि में अवैध परिवहन, भण्डारण एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में दल गठित कर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई निरंतर जारी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *