डीईओ ने छटन विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीईओ ने छटन विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

मुंगेली, 14 जनवरी 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छटन का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित प्री-बोर्ड एवं प्रायोगिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करने, सभी प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से लिखने तथा समय का उचित प्रबंधन करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण के समय जिला मिशन समन्वयक अशोक कश्यप, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *