मुंगेली, 14 जनवरी 2026// जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में आबकारी विभाग मुंगेली ने ग्राम छोटे जल्ली में छापेमार कार्रवाई कर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी भोपसिंह कुर्रे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।