जान से मारने की धमकी का आरोप, थाना में शिकायत

मुंगेली।
मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा से एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना प्रभारी सरगांव को लिखित शिकायत सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह ग्राम खैरात निवासी है और 11 जनवरी 2026 को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से धान की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। आरोप है कि उक्त धान ग्राम खरखेना, जिला बिलासपुर से लाकर ग्राम हिन्छापुरी समिति, जिला मुंगेली में खपाया जा रहा था।


शिकायत में बताया गया है कि इस अवैध गतिविधि की सूचना थाना सरगांव पुलिस को दी गई थी। इसके बाद कथित रूप से रोहित कुमार साहू सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने यह भी उल्लेख किया है कि 15 जनवरी 2026 को ग्राम खैराताल में रात्रिकालीन कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जिसके दौरान उसे बिलासपुर ले जाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले को लेकर खुद का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने लगाए गए आरोपों और संभावित खतरे की जानकारी दी है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा 15 जनवरी 2026 को गांव में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *