नारायणपुर।
राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नारायणपुर में संचालित निःशुल्क आवासीय कोचिंग संस्थान में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। इस योजना के तहत युवाओं को 6 महीने तक पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग, भोजन एवं आवास की सुविधा दी जा रही है। यह कोचिंग CGPSC, VYAPAM, CG-SI, SSC, रेलवे, बैंकिंग जैसी विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध है।
संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नारायणपुर का एकमात्र निःशुल्क कोचिंग केंद्र है, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, उच्चस्तरीय अध्ययन सामग्री एवं नियमित टेस्ट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छात्रों को निःशुल्क आवासीय परिसर और छात्रवृत्ति सुविधा भी प्रदान की जाती है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि SC वर्ग के लिए निर्धारित 30 सीटें प्रायः खाली रह जाती हैं, जिसके कारण कई बार अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल जाता है। इसी को देखते हुए सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों द्वारा SC वर्ग के बेरोजगार युवाओं से अपील की जा रही है कि वे समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

पात्रता शर्तें
अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का निवासी हो
न्यूनतम आयु 20 वर्ष,अभ्यर्थी SC/ST/OBC वर्ग से हो
वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम,अंतिम तिथि
इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आदिवासी विकास नारायणपुर, प्रथम तल, कलेक्टोरेट परिसर, नारायणपुर में संपर्क कर निःशुल्क नामांकन फॉर्म एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
समाजसेवियों का कहना है कि यदि SC वर्ग के सभी पात्र बेरोजगार युवाओं तक यह जानकारी समय पर पहुंचाई जाए, तो वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। अतः सभी से आग्रह है कि यह संदेश अधिक से अधिक SC युवाओं तक साझा करें, ताकि कोई भी योग्य अभ्यर्थी इस अवसर से वंचित न रह जाए।