राजपुर, 07 जनवरी 2026// थाना राजपुर अंतर्गत खेत से मटर तोड़कर खाने के विवाद में नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट एवं बंधक बनाने के मामले में राजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लडुआ निवासी कृष्ण नाथ टोप्पो ने 06 जनवरी 2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 04 जनवरी 2026 को दिन करीब 12 बजे पड़ोसी कपिल उरांव ने खेत में लगे मटर तोड़कर खाने से नाराज होकर नाबालिग संस्कार टोप्पो, उम्र 7 वर्ष, को अपने घर ले जाकर हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मारपीट की।

विवेचना के दौरान आरोपी कपिल उरांव ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर दो नाबालिग बच्चों को अपने घर ले जाकर गाली-गलौज, हाथ-मुक्का एवं पैर से मारपीट की तथा रस्सी से बांधकर बंधक बनाए रखा।
मामले में थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) एवं 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।