लरामपुर, 07 जनवरी 2026// पीएम जनमन महाअभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया। जनपद पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा एवं उपाध्यक्ष बबली देवी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट पीवीटीजी बसाहट ग्राम कंडा, सेक्टर पस्ता के लिए स्वास्थ्य जांच एवं उपचार कार्य हेतु रवाना हुई। यूनिट निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत इस पहल के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।