नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड से अपहृता बरामद

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सतत विवेचना का परिणाम बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 27/2025 अंतर्गत आरोपी अनिल कुमार पिता मुनेश्वर सिंह (उम्र 19 वर्ष) निवासी ग्राम रारों, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(m) BNS तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25 अगस्त 2025 को पीड़िता के परिजन थाना रामचंद्रपुर पहुंचे और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चल सका।

रिपोर्ट के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 24 दिसंबर 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड राज्य के थाना डंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रारों से अपहृता को आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी अनिल कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और घर से भगा ले गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

न्यायालय में पेश

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *