यातायात नियम उल्लंघन पर 53 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

मुंगेली। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोरमी पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस ने 15 दिसंबर 2025 को यह विशेष कार्रवाई की।



तीन सवारी, प्रेशर हॉर्न और नाबालिग ड्राइविंग पर फोकस
अभियान के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, प्रेशर हॉर्न के अनाधिकृत उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटे गए।



पुलिस अधीक्षक की नागरिकों से अपील
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, अन्यथा वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित यातायात प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *