भुईयां पोर्टल में हेराफेरी कर धान बिक्री मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज। शासकीय और निजी भूमि के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धान बिक्री का लाभ लेने के मामले में चौकी डवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण थाना पस्ता अंतर्गत अप.क्र. 45/2025 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा कुल 29.008 हेक्टेयर शासकीय एवं निजी भूमि के रिकॉर्ड में छलपूर्वक षड्यंत्र कर भुईयां पोर्टल में कूटरचना की गई। जांच में यह प्रमाणित हुआ कि पटवारी अजेंद्र टोप्पो एवं वीरेंद्र गुप्ता ने हल्का पटवारी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए धान बिक्री के लिए वीरेंद्र गुप्ता व उसके परिजनों के नाम फर्जी तरीके से दर्ज कराए।

जांच के बाद दर्ज हुआ अपराध
मामले की शिकायत प्राप्त होने पर विस्तृत जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 319, 336, 338, 340 एवं 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चंद घंटों में गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर चंद घंटों के भीतर आरोपी वीरेंद्र गुप्ता पिता विजय गुप्ता (उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटडीह, हाल मुकाम चौकी डवरा) तथा अजेंद्र टोप्पो पिता जग साय टोप्पो (उम्र 46 वर्ष, निवासी जमुनिया, थाना राजपुर) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *