तखतपुर–कुकुसदा मार्ग के लिए 25.56 करोड़ मंजूर

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तखतपुर–कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण व चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ 56 लाख 44 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़क 16.50 किमी लंबी होगी, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

यह स्वीकृति विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के प्रयासों से मिली है। परियोजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा।



यातायात और विकास को मिलेगी गति
सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण से स्थानीय लोगों को सुरक्षित व सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, कृषि परिवहन और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच में भी सुधार अपेक्षित है।

आभार और जनप्रतिक्रिया
विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोकनिर्माण मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं, क्षेत्र की जनता ने स्वीकृति पर संतोष जताते हुए विधायक को धन्यवाद दिया है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *