ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस को एक और बड़ी सफलता – दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सायबर सेल व पथरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पथरिया क्षेत्र के गांजा तस्कर नरेन्द्र उर्फ जित्तु यादव और लेखराम श्रीवास को 1 किलो 840 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
जब्त मादक पदार्थ 1.840 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹12,880), परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) और 1 मोबाइल फोन (कीमत ₹15,000) सहित कुल मूल्य ₹57,880।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 276/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और तस्करी के विरुद्ध ‘ऑपरेशन बाज’ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार में शामिल तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सायबर सेल मुंगेली और थाना पथरिया की संयुक्त टीम को 10.12.2025 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम लौदा स्थित बजरंगबली मंदिर के पास गांजा बेचने के इरादे से खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हीरो डीलक्स बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान –

  1. नरेन्द्र उर्फ जित्तु यादव, पिता स्व. अनुज, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 15 चोरभट्ठी पथरिया
  2. लेखराम उर्फ लेड़वहा श्रीवास, पिता गौकरण, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड 09 शांतिनगर पथरिया

के रूप में हुई।

गवाहों के समक्ष तलाशी में उनके पास से दो पैकेटों में 1 किलो 840 ग्राम गांजा (कीमत ₹12,880) बरामद हुआ। साथ ही मोटरसाइकिल (₹30,000) और एक विवो मोबाइल (₹15,000) भी जब्त किया गया। जब्त total सामग्री का मूल्य ₹57,880 है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और 11.12.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक प्रसाद सिन्हा थाना प्रभारी पथरिया, उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर प्रभारी सायबर सेल मुंगेली, सउनि पुहकल सिंह ठाकुर, प्रआर यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, आरक्षक राकेश बंजारे, गिरीराज सिंह, रवि मिंज और भेषज पांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसपी का संदेश व अपील
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने लगातार 3 गांजा तथा 1 ब्राउन शुगर प्रकरण में की गई कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत नशे के खिलाफ यह अभियान कठोरता और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जिले में नशे की अवैध बिक्री या तस्करी संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएँ। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *