देवांगन समाज की 107 वर्ष पुरानी परंपरा आज भी जीवित — सात गांव बैठक में हजारों की मौजूदगी

मुंगेली। सात गांव देवांगन समाज की लगभग 107 वर्ष पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अगहन पुन्नी के पावन पर्व पर ग्राम लोफन्दी में भव्य बैठक का आयोजन किया गया। समाज के उत्थान, एकता और विकास को लेकर यह ऐतिहासिक बैठक सतत रूप से हर वर्ष आयोजित होती है। इस बार लोफन्दी, रानीगांव, बिलासपुर, मुंगेली सहित 12 गांवों से भारी संख्या में समाजजन शामिल हुए और बैठक देर रात तक चलती रही।



समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत — पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से देवांगन समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी हो, समाज को शिक्षा और राजनीति में मजबूत होकर मुख्यधारा से जुड़ना होगा।
उन्होंने बुनकर समिति से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर दिया तथा कहा कि समाज के मूल व्यवसाय बुनाई कला को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफल युवाओं को बधाई दी और तमिलनाडु के सेलम का उदाहरण देते हुए कहा कि जहाँ समाज की जनसंख्या अधिक है, वहाँ देवांगन समाज शिक्षा और व्यवसाय में अग्रणी है। ऐसे अभियानों की आवश्यकता छत्तीसगढ़ में भी है।

मूल व्यवसाय छोड़ने से आर्थिक संकट बढ़ा — विधायक सुशांत शुक्ला

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मूल व्यवसाय छोड़ने से समाज में आर्थिक चुनौतियाँ बढ़ी हैं। उन्होंने सभी को संगठित होकर कार्य करने, नशा-मुक्त समाज स्थापित करने और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने पर जोर दिया।
समाज की मांग पर उन्होंने लोफन्दी मंदिर परिसर में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा भी की।


नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

समाप्त हुए 3 वर्ष के कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी का चयन इस प्रकार किया गया—

अध्यक्ष: रामकिशोर देवांगन, रानीगांव
उपाध्यक्ष: अजय देवांगन, तखतपुर
सचिव: राजेश्वर देवांगन, लखराम
कोषाध्यक्ष: बाबूलाल देवांगन, सेंदरी
सह सचिव: जगदीश देवांगन, मुंगेली
मीडिया प्रभारी: कोमल देवांगन, मुंगेलिहा


सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजहित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख प्रस्ताव

बैठक में निम्न विषयों पर सहमति और प्रस्ताव पारित किए

समाज जागरूकता अभियान चलाना

युवाओं को जोड़ने परिचय सम्मेलन का आयोजन

मुक्तिधाम एवं सामाजिक भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण

अंतरजातीय विवाह मुद्दों पर समाधान की पहल

वार्षिक आय-व्यय, सदस्यता शुल्क निर्धारण

समाज की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु रणनीति


पेण्ड्रावन सहित सात गांवों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।

रात देर तक उत्साहपूर्ण माहौल

कार्यक्रम स्थल पर हजारों समाजजनों की उपस्थिति से वातावरण देर रात तक उत्साहपूर्ण बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए समाज की बेहतरी, एकता और विकास के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी सात गांव देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन, मुंगेलिहा ने दी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *