नाबालिक से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

लालपुर, मुंगेली, 6 दिसंबर 2025/ पुलिस थाना लालपुर ने ऑपरेशन मंजू के तहत नाबालिक बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना उस समय हुई जब ग्राम देवरहट की कुछ बालिकाएँ स्कूल से वापस लौट रही थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। ग्राम हरनाचाका चौक पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र थे, जिन्होंने दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सूरज पटले और समत पटले बताया, दोनों ग्राम देवरहट के निवासी हैं। दोनों नशे की हालत में थे और पुलिस से बचकर भागने का प्रयास कर रहे थे। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को सीमित बल प्रयोग करना पड़ा।


जाँच में सामने आया कि दोनों युवकों ने बालिकाओं का रास्ता रोककर उनसे छेड़छाड़ की। पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 34, 351(2), 3(5) बीएससीएसएस तथा 7, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. समत पटले पिता रामफल पटले, उम्र 20 वर्ष
2. सूरज पटले पिता चम्पत पटले, उम्र 24 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम देवरहट थाना लालपुर, जिला मुंगेली हैं।
समूची कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमारी यादव, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुर्रे, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, आरक्षक देवेन्द्र नागरे और आरक्षक विजय बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *