264 क्विंटल अवैध धान जप्त,संयुक्त टीम की दबिश

मुंगेली | 3 दिसंबर 2025
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम ने आविदा फूड ग्रेन्स, सारधा में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी की उपस्थिति में फर्म का ताला तोड़कर अवैध रूप से संग्रहित धान की जप्ती की गई। परिसर से एक पिकअप, एक माजदा वाहन और 661 बारदानों में भरा 264 क्विंटल से अधिक धान जब्त कर इसे कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया।



जिला खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना ने बताया कि जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को रोकने चेक पोस्ट और सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी जारी है। संदिग्ध वाहनों की विशेष जांच की जा रही है और सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर टीमों की तैनाती बढ़ाई गई है। रात्रिकालीन गश्त भी लगातार जारी है, जिसके तहत मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शी और निष्पक्ष धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सघन निगरानी जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *