कलेक्टर के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप खाते का पर्दाफाश


अज्ञात साइबर ठग सक्रिय, प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की

बलरामपुर | 3 दिसंबर 2025
जिले में साइबर अपराध का नया मामला सामने आया है, जहाँ अज्ञात व्यक्तियों ने बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर राजेंद्र कटारा के नाम और फोटो का उपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई है। इस नकली खाते से नागरिकों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों को भ्रमित करने की आशंका है।

अधिकारी के नाम पर बनाए गए इस फर्जी नंबर +91 84349 589853 से मैसेज भेजे जा रहे हैं। फर्जी प्रोफाइल में कलेक्टर की तस्वीर और नाम का उपयोग कर लोगों को विश्वास में लेने की कोशिश की जा रही है।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर से आई संदेश या कॉल पर प्रतिक्रिया न दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी आईडी से भेजे गए संदेशों को तुरंत ब्लॉक करें और स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें। साथ ही नागरिकों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहते हुए किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों से सावधानी बरतने और ऐसी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *