चाकू दिखाकर डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज, 29 नवंबर 2025// चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवती के घर पहुंचकर चाकू दिखाकर डराने वाले आरोपी उत्कर्ष शुक्ला (21 वर्ष), निवासी बदलापुर, जौनपुर (उप्र) के खिलाफ अपराध क्रमांक 211/25 धारा 331(5), 296, 351(3) BNS तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी को 29 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

इंस्टाग्राम पहचान से घर पहुंचा आरोपी
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 28 नवंबर को चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि दीपावली के दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी उत्कर्ष शुक्ला से हुई थी। कुछ दिनों बाद आरोपी वाड्रफनगर कॉलेज पहुंचा और पीड़िता के साथ सेल्फी लेकर उसके घर का लोकेशन प्राप्त कर लिया। इसके बाद वह वापस उत्तर प्रदेश लौट गया।



28 नवंबर की शाम करीब 4 बजे आरोपी दोबारा पीड़िता के गांव पहुंचा और हाथ में चाकू लेकर परिजनों को डराने लगा। परिवार वालों द्वारा पुलिस को फोन करने पर वह डरकर मोटरसाइकिल से भागा, लेकिन वाहन खराब होने के कारण वह मोटरसाइकिल और चाकू को गेराज में छोड़कर वाड्रफनगर के यात्री प्रतीक्षालय में छुप गया।

तलाशी में मोटरसाइकिल और चाकू बरामद
रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और पतासाजी के दौरान आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए। आरोपी उत्कर्ष शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, आरक्षक अंकित जायसवाल, संतोष गुप्ता और शत्रुघ्न सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *