आईटीआई बलौदाबाजार और कसडोल में गेस्ट लेक्चरर के लिए आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार, 28 नवंबर 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बलौदाबाजार और कसडोल में प्रशिक्षण सत्र अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के लिए मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 से 9 दिसंबर 2025 तक शाम 4 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आईटीआई बलौदाबाजार में उपकरण यांत्रिकी, मशीनिष्ट, वुड वर्क टेक्निशियन (कारपेंटर) व्यवसायों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं आईटीआई कसडोल में वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए गेस्ट लेक्चरर की आवश्यकता है।

निर्धारित प्रारूप में करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्वयं उपस्थित होकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदाबाजार (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) के कार्यालय में जमा करना होगा।
अधिक जानकारी आईटीआई के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।