मुंगेली में अवैध धान पर कार्रवाई तेज, सिलदहा में 155 बोरी धान जब्त

मुंगेली, 27 नवम्बर 2025। शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के थोक और चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।

विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सिलदहा में जांच के दौरान व्यापारी दिलीप वर्मा के पास से 155 बोरी (62 क्विंटल) अवैध धान पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल सेंटर

धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

धान खरीदी से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7755299003 भी जारी किया गया है, जिस पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

जांच के दौरान विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *