वाड्राफनगर में दुकान चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर, 26 नवंबर 2025। चौकी वाड्राफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में 23 नवंबर की रात हुई दुकान चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अजय यादव ने 25 नवंबर को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान का करकट काटकर अज्ञात चोर सरसों तेल, रिफाइंड तेल और महुआ सहित कुल 10,060 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले को अपराध क्रमांक 209/25 धारा 305, 331(3) BNS के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की।


मुखबिर की सूचना पर चोरों की पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश हेतु मुखबिर तैनात किया। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि चोरी की वारदात में मनजीत कुमार कुशवाहा (25), सीताराम प्रकाश कुशवाहा (25), चंद्रिका कुशवाहा (21), संदीप कुमार कुशवाहा (21) और विशाल कुशवाहा (20) शामिल थे। सभी संदिग्धों को चौकी लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।


चोरी का सामान बरामद, आरोपियों को न्यायिक रिमांड

आरोपियों के कब्जे से प्लास, रिंच, पाना, चोरी किया हुआ महुआ और नगद राशि सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस अन्य सामान की तलाश जारी रखे हुए है। सभी आरोपियों को 26 नवंबर को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बलरामपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पैट्स, आरक्षक संतोष गुप्ता और अंकित जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *