सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान पर जांच शुरू

मुंगेली, 20 नवम्बर 2025// जिला मुंगेली के सिपाही-सेतगंगा मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आवेदन की जांच और वास्तविक स्थिति के प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए आठ सदस्यीय जांच दल का गठन किया है, जो स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

जांच दल में एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा गिरिजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार हरीश यादव और आबकारी उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम शामिल किए गए हैं।

टीम ने किया मौका मुआयना

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बोदा के अंतर्गत प्रस्तावित देशी कंपोजिट शराब दुकान के संबंध में प्राप्त विरोध-ज्ञापन की जांच के लिए राजस्व और अन्य संबंधित बिंदुओं का स्थल निरीक्षण किया। टीम ने उस भवन का भी अवलोकन किया, जिसमें दुकान संचालित किए जाने का प्रस्ताव है और जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विरोध के साथ-साथ क्षेत्र से प्राप्त उन पत्रों को भी संज्ञान में लिया, जिनमें उक्त दुकान को शीघ्र खोलने की मांग की गई है। जांच रिपोर्ट पर आधारित प्रशासनिक निर्णय आगे जारी होगा।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *