100 सीटर छात्रावास से बच्चों को मिलेगा लाभ

रायपुर, 16 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रेंगाखार कला में 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह छात्रावास वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को सुरक्षित आवास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।


वनांचल के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और अनुकूल शिक्षण वातावरण

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों के हर बच्चे तक सभी शैक्षणिक सुविधाएँ बिना किसी भेदभाव के पहुँचे। उन्होंने बताया कि आधुनिक छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ आवास, शुद्ध पेयजल, स्टडी रूम, सुरक्षा प्रबंधन और स्वच्छ शौचालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता और गुणवत्ता बनी रहेगी।


लंबी दूरी की समस्या से मिलेगी राहत

शर्मा ने कहा कि रेंगाखार जैसे क्षेत्रों में बच्चों को विद्यालय पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर उनकी शिक्षा पर पड़ता है। छात्रावास निर्माण के बाद विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।


जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *