राज्य सरकार का बड़ा फैसला: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए दीपावली पर्व से पहले एक बड़ी सौगात दी है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अक्टूबर 2025 माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 एवं 18 अक्टूबर को भुगतान किया जाएगा।



वित्त मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे लिए प्रत्येक कर्मचारी केवल व्यवस्था का अंग नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास यात्रा का प्रमुख सशक्त आधारस्तंभ हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि उत्सव की खुशियों में कोई कमी न रहे।”

उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत वित्त विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सरकार के इस कदम से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों में दीपावली की खुशी और भी बढ़ जाएगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *