ऑपरेशन बाज में गांजा तस्कर गिरफ्तार

समाचार विवरण:
मुंगेली, 05 अक्टूबर 2025 — पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत पथरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.075 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये है, जब्त किया।

थाना पथरिया पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम कलेश्वर ध्रुव पिता रामगोपाल ध्रुव, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, पथरिया, जिला मुंगेली है। आरोपी के विरुद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 215/25 धारा 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बाजार पथरिया क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी कलेश्वर ध्रुव को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया, जिसके पास से प्लास्टिक में पैक किया हुआ गांजा बरामद हुआ। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मण कुटे, प्रकाश साहू, हरीश गेंदले और मिथिलेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में अवैध नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *