सेतगंगा में विधायक मोहले बोले, जीएसटी राहत मिली

मुंगेली/सेतगंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग 300 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी कम करने के फैसले को निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया गया है। यह बात विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सेतगंगा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।



कार्यक्रम में जनसंपर्क और संवाद
विधायक मोहले ने इस अवसर पर स्थानीय दुकानों का भ्रमण किया और जीएसटी में कमी से ग्राहकों और व्यापारियों को हो रहे लाभ पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय महंगाई से राहत देने और आमजन को सीधा फायदा पहुंचाने वाला कदम है।



नेताओं ने रखे विचार
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक और प्रदेश अजा मोर्चा उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी ने भी संबोधित किया। सभी ने जीएसटी दरों में कमी को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए इसे आर्थिक विकास और जनसाधारण के हित में बताया।



कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रजनी सोनवानी, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, डॉ. सुरेश केशरवानी, द्वारिका जायसवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव, भागीरथी यादव, मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू, रामकृष्णा देवांगन, नंदकुमार सिंह, शिवकुमार बंजारा, राकेश साहू, माधो सिंह, लाला राम साहू, शिवकुमार उपाध्याय, दाताराम गबेल, रामशरण यादव, नरेन्द्र सिंह, जगमोहन मिरी, लवलेश सिंह, त्रिवेन्द्र जोगवंशी, हरिभजन सिंह, सरपंच रमेश सोनवानी, सरपंच जय देवांगन, हीरा सिंह, लाला सरपंच, ईश्वरी कश्यप, मनोहर मोहले, सत्यम साहू, रज्जू श्रीवास, कैलाश साहू, मनोहर गबेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *