बलरामपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगाड़ी में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मामले का विवरण
जानकारी के अनुसार ग्राम बगाड़ी निवासी जगदीश पोया पिता रमेश पोया ने शराब के नशे में घर के मयार में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार रात लगभग 10 बजे यह घटना हुई।



पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *