चकरभट्ठा उप तहसील का शुभारंभ, 62 गांव होंगे शामिल



मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विधायक पुन्नूलाल मोहले की मांग पर घोषित चकरभट्ठा उप तहसील के कार्यालय भवन का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने किया।



तहसीलदार कुणाल पाण्डेय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि चकरभट्ठा उप तहसील में एक राजस्व सर्किल के अंतर्गत 62 गांव और 10 पटवारी हल्का शामिल होंगे। नायब तहसीलदार का प्रभार दिलीप खाण्डे को दिया गया है। प्रारंभिक व्यवस्था के तहत यहां पूर्ण सेटअप होने तक लिंक कोर्ट के रूप में कार्य किया जाएगा।



उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में उप तहसील की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रति आभार व्यक्त किया।

शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर, लोकनाथ सिंह, मानिकलाल सोनवानी, शिवकुमार बंजारा, रामाधार जायसवाल, मानस सिंह बैस, नानेश साहू, सोम वैष्णव, मनोहर मोहले, राकेश साहू, श्रीहरि सिंह परिहार, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, नायब तहसीलदार दिलीप खाण्डे सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *