उपमुख्यमंत्री अरुण साव 25 सितंबर को लोरमी ब्लॉक में करेंगे प्रवास

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव 25 सितंबर को मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के प्रवास पर रहेंगे।

दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम बटहा, सेमरशल, तेलियापुरान, मसनी, तरकपुर, पैजनिया, शुकली, विचारपुर और डिंडोल सहित विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस अवसर पर वे स्थानीय जनता से मुलाकात करेंगे और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *