मुंगेली, 20 सितम्बर 2025। बीती रात थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गाय की मौत हो गई। पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना 19 सितम्बर की रात करीब 9:30 बजे की है। अजय यादव, निवासी पुलपारा वार्ड नंबर 1, मुंगेली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिलासपुर की ओर से आ रही डिजायर कार (क्रमांक CG 28 J 5484) ने तेज और खतरनाक रफ्तार में चलाते हुए एलआईसी ऑफिस के पास खड़ी एक लाल रंग की गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 419/2025 धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर आगे विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और उनकी टीम द्वारा त्वरित रूप से की गई।