श्रमिक सम्मेलन व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

श्रमिक सम्मेलन व स्वास्थ्य शिविर आयोजित

समाचार:
मुंगेली, 13 सितम्बर 2025। रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत झझपुरीकला में श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 124 हितग्राहियों का पंजीयन और 05 हितग्राहियों का नवीनीकरण किया गया।

इसके साथ ही 51 पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिविर में श्रमेव जयते एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन, नवीनीकरण और विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 92 श्रमवीरों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम पदाधिकारी ने आगे बताया कि आगामी श्रमिक सम्मेलन सह स्वास्थ्य शिविर क्रमशः 15 सितम्बर को नगर पंचायत बरेला, 16 सितम्बर को पंडरभट्ठा और 19 सितम्बर को मेसर्स कुसुम स्मेल्टर्स में आयोजित होंगे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *