पत्रकारों ने जनसंपर्क कार्यालय और जिला कार्यक्रमों का किया बहिष्कार

बलरामपुर(संतोष कश्यप जिला ब्यूरो)। जिले के सर्वदलीय पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिला जनसंपर्क कार्यालय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों के समाचारों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

पत्रकारों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वे लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों सहित जिला प्रशासन और राज्य सरकार की प्रमुख गतिविधियों को प्रकाशित करते आ रहे हैं। बलरामपुर की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि पत्रकारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आना पड़ता है, जिससे पूरा दिन व्यर्थ हो जाता है और उन्हें आर्थिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।



पत्रकारों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से प्रशासनिक अमला समाचार बनाने के बाद अधिकारियों से बाइट उपलब्ध नहीं कराता। यदि कुछ अधिकारी बाइट दे भी देते हैं, तो टी.एल. मीटिंग में कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक रूप से उन्हें डांटा जाता है। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी पत्रकारों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए सर्वदलीय पत्रकारों ने मंगलवार से जिला स्तरीय सभी कार्यक्रमों और जनसंपर्क कार्यालय की समाचार सामग्री का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *