तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, सात मवेशी बरामद

बलरामपुर, 06 सितंबर 2025। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना त्रिकुंडा अंतर्गत चौकी डिंडो पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सात मवेशियों को मुक्त कराया है।

मामला 05 सितंबर का है, जब ग्राम बेलसर के सरपंच ने चौकी डिंडो पुलिस को मोबाइल से सूचना दी कि कुछ लोग गाय-बछड़ा को मारपीट करते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से तस्करों को रोककर रखा गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दो आरोपियों को मवेशियों सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बाबूलाल रवि (ग्राम कलिकापुर), मेला नाथ (ग्राम मेंढारी) बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे चार गाय और तीन बछियों को कैलाशपुर से खरीदकर झारखंड तस्करी हेतु ले जा रहे थे और मवेशियों को सरफूला अंसारी (ग्राम भीतरी) को बेचना था।



पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 55/25 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) घ एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 के तहत कार्रवाई की। विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नवल किशोर दुबे, सहायक उप निरीक्षक जुनास केरकेटा, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, डीएसएफ आरक्षक नंदलाल गोस्वामी, आरक्षक दीपक बघेल और आरक्षक शिव भजन पोते शामिल रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *