बलरामपुर, 05 सितंबर 2025। रजत जयंती वर्ष और शिक्षक दिवस के अवसर पर बलरामपुर मुख्यालय स्थित बाजारपारा ऑडिटोरियम भवन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उत्कृष्ट शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां, छत्तीसगढ़ महतारी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कार देकर समाज व देश निर्माण में योगदान करते हैं। कलेक्टर ने भी शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन और बच्चों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
21 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
समारोह में ज्ञानदीप पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत 3 और शिक्षादूत पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
ज्ञानदीप पुरस्कार:
प्रथम – शैलजा तिवारी (माध्यमिक शाला महुआरीपारा, वाड्रफनगर)
द्वितीय – केदारनाथधर दुबे (माध्यमिक शाला सोनहरा, बलरामपुर)
तृतीय – अपोलिना लकड़ा (माध्यमिक शाला अलखडीहा, राजपुर)
शिक्षादूत पुरस्कार:
प्रथम – प्रिया गुप्ता (प्राथमिक शाला तेवरदहा, रामचन्द्रपुर),
संजय कुमार पाण्डेय (प्राथमिक शाला हरिगवां, वाड्रफनगर),
रामप्रसाद राकेश (प्राथमिक शाला खड़ियापारा, बलरामपुर),
अश्विनी यादव (प्राथमिक शाला सिधमा, राजपुर),
महादेव नगेसिया (प्राथमिक शाला कटईडीह, कुसमी),
वंदना सोनी (पहाड़ी कोरवा आश्रम शाला बेलकोना, शंकरगढ़)।
द्वितीय – सुन्दर राम (प्राथमिक शाला लोधा, रामचन्द्रपुर),
श्यामसुंदर सेन (प्राथमिक शाला बगईनार, वाड्रफनगर),
सोनिया गुप्ता (प्राथमिक शाला बाजारपारा, बलरामपुर),
दिलीप किशोर एक्का (प्राथमिक शाला किरीकक्षार, राजपुर),
निशा पाण्डेय (नवीन प्राथमिक शाला कुम्हारपारा, कुसमी),
सुनीता बाई (प्राथमिक शाला रेहड़ा, शंकरगढ़)।
तृतीय – माला तिवारी (प्राथमिक शाला कंचन नगर, रामचन्द्रपुर),
जयराम सिंह नेताम (प्राथमिक शाला गढ़ईपारा, वाड्रफनगर),
सुचिष्मिता सिंह (प्राथमिक शाला जामटांड़, बलरामपुर),
मेरी प्रभा टोप्पो (प्राथमिक शाला पटेलपारा, राजपुर),
सुरेन्द्र कुमार माझी (प्राथमिक शाला तावरपानी, कुसमी),
सीमा कश्यप (प्राथमिक शाला जमड़ी, शंकरगढ़)।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे।